
संस्था उत्तर प्रदेश लेखिका मंच की संस्था की वार्षिकी बैठक आज
आगरा/संस्था उत्तर प्रदेश लेखिका मंच की आगामी बैठक में संस्था की वार्षिकी अंतःनिनाद का लोकार्पण जोधपुर, राजस्थान की निवासी,हिंदी की प्रख्यात साहित्यकार, डॉ. प्रगति गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
प्रगति को इस वर्ष के प्रो. प्रतिमा अस्थाना साहित्य सम्मान-2022 से भी अलंकृत किया जाएगा।
कार्यकम की अध्यक्षता केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा करेंगी।
आज रविवार को शाम चार बजे ग्रांड होटल, आगरा कैंट पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश लेखिका मंच की प्रीति आनन्द ने दी।