
मौसम अपडेट: बारिश की वजह से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी में भी कमी आई है लेकिन वहीं कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से मानसून की ट्रफ रेखा लगभग एक ही स्थान से गुजरने के कारण बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश में वर्षा नहीं हो पा रही है। इस तरह की स्थिति 17 जुलाई तक बनी रहने की उम्मीद है। 18 के बाद बंगाल की खाड़ी में बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है।फिर मानसून की झमाझम वर्षा राज्य में प्रारंभ हो जाएगी।अभी भी बारिश से गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही।गौरतलब है कि देश के सभी राज्यों में एक साथ बराबर बारिश नहीं हो सकती है।