
लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ के पिपराघाट पर रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।मुलायम सिंह यादव कई बार सार्वजनिक रूप से भी साधना गुप्ता की तारीफें करते रहे हैं।
साधना गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हुआ था। वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।
साधना गुप्ता ब्लड प्रेशर, सूगर के साथ ही फेफड़े में संक्रमण की समस्या से पीड़ित थीं। उन्हें सप्ताहभर पहले गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन शनिवार सुबह संक्रमण बढ़ने की वजह से उनका निधन हो गया।