
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को 5 बजे राजभवन में होगा।
इस बीच नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है, कौन से नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे इसपर चर्चा जोरों पर चल रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली गए थे और यहां पर उन्होंने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो इस बैठक के दौरान कैबिनेट विस्तार पर इस दौरान चर्चा हुई थी और कुछ नामों का जिक्र किया गया था।