दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की बढ़ती दिख रही है सक्रियता, गुजरात में निकालेगी तिरंगा यात्रा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सक्रियता बढ़ा रही है। चुनावी रणनीति को फिट करने के लिए पार्टी ने यहां अपने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए हैं।

भाजपा के गढ़ से AAP करेगी तिरंगा यात्रा की शुरुआत महेसाणा को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। तब विशाल तिरंगा यात्रा की शुरूआत सर्वप्रथम महेसाणा से ही की जाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महेसाणा में आप की विशाल तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। इस दौरान आयोजित रैली में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के बाद अरविंद केजरीवाल के तोरणवाडी माता चौक पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

गुजरात के मेहसाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आप की इस तिरंगा यात्रा को पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।आम आदमी पार्टी की ओर से पूरे गुजरात में 15 मई से परिवर्तन यात्रा शुरू की गई थी। 6 जून को इसका समापन होना है।

इस दिन आम आदमी पार्टी की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालनी जाएगी। जिसके बाद जनसभा को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस दौरान आप के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। इस विशाल जनसभा और रैली को गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: