चुनाव आयुक्त के सम्मान में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का हल्ला बोल कैसरगंज में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का फूंका पुतला

चुनाव आयुक्त के सम्मान में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का हल्ला बोल कैसरगंज में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का फूंका पुतला

ब्यूरो चीफ भोलू तिवारी

बहराइच।कैसरगंज। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अनर्गल टिप्पणी करने और संवैधानिक संस्था का अपमान करने के विरोध में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आह्वान पर भेठिया सुतौली, विकास खंड एवं लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग जिंदाबाद, देश के गद्दारों मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, उनका अपमान देश का अपमान है, जिसे राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस मौके पर जयनू ठाकुर, कृपा राम गौतम, बड़कऊ पाल, चौधरी पंकज वर्मा, जगदीश कश्यप, नंदू साहू, विजय कुमार सिंह बिन्नू, अमरपाल सिंह, संतोष सिंह, शिवकुमार सिंह, बंशी लाल गौतम, संतराम कश्यप, अखिलेश सिंह ठाकुर, रमेश सिंह, देवा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें