मिश्रिख थाना समांधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 

मिश्रिख थाना समांधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मिश्रित सीतापुर । सम्पूर्ण थाना समांधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. ने थाना मिश्रित में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवादों एवं अवैध कब्जों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में शिकायतों के निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर तहसीलदार मिश्रित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें