लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लामबंद हुए जनप्रतिनिधि

लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लामबंद हुए जनप्रतिनिधि

विधायक रामकृष्ण भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक, अवनीश कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील

मिश्रित सीतापुर । मिश्रित क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित स्वर्गीय यशोदा देवी महाविद्यालय के सभागार में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामकृष्ण भार्गव और एमएलसी पवन सिंह ने कहा कि स्नातक मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।वहीं भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों से आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक मतदाताओं के हितों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने मतदाताओं से सहयोग की अपील करते हुए चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा चुनाव को लेकर जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का संचालन अंकित शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पांडेय, छेदीलाल प्यारेलाल महाविद्यालय के प्रबंधक गौरव गुप्ता, स्वर्गीय यशोदा देवी महाविद्यालय के केयरटेकर प्रमोद वैश्य, प्रदीप वैश्य, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर शुक्ला राना, पूर्व मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें