दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान घाटों का निरीक्षण कर डीएम ईशा प्रिया ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लापरवाही पर नहीं होगी गुंजाइश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान

घाटों का निरीक्षण कर डीएम ईशा प्रिया ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में लापरवाही पर नहीं होगी गुंजाइश

नैमिष टुडे ब्यूरो / अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को अकबरपुर क्षेत्र के श्रवण क्षेत्र घाट और गायत्री मंदिर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग तथा जल बैरिकेडिंग की व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए।

डीएम ईशा प्रिया ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही के कारण अव्यवस्था या हादसे की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन की सक्रिय तैयारियों से साफ है कि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। घाटों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी और सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं अकबरपुर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, संबंधित खंड विकास अधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें