
पांच बच्चों की मां को पति ने मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी महिला को पत्नी बनाकर रखने का आरोप
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत, राज्य महिला आयोग सहित पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
मिश्रित-सीतापुर। करीब 25 वर्ष पूर्व दांपत्य सूत्र में बंधी महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला को घर लाने और विरोध करने पर उसे तथा उसके पांच बच्चों को मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, पुलिस महानिदेशक तथा जनपद के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने हिंदू विवाह अधिनियम का हवाला देते हुए आरोपी पति और उसके साथ रह रही महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शाहपुर मजरा ढकहा
स्थित अपने मायके में पांच बच्चों के साथ गुजर-बसर कर रही जयदेवी पुत्री प्रभू ने आरोप लगाया है । कि उसका विवाह करीब 25 वर्ष पूर्व ग्राम बडैला , मजरा गाढी सेनपुर पुत्री परभू के साथ हुआ था। इस दांपत्य जीवन से उसके पांच बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है । कि उसके पति शिवलाल ने प्रियंका नामक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर घर में रखना शुरू कर दिया और उसे कथित पत्नी के रूप में घर ले आया।जयदेवी का आरोप है । कि पति के इस कदम का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे पांचों बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके में रहकर बच्चों का पालन-पोषण करने को मजबूर है। पीड़िता का कहना है कि इस घटना के चलते उसके और बच्चों के सामने जीवनयापन तथा भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में हिंदू विवाह अधिनियम का हवाला देते आरोप लगाया है कि एक ब्हिकता पत्नी और बच्चे होने के बाद भी कोई हिन्दू व्यक्ति दूसरा बिनाह नही कर सकता फिर भी उसके पति ने कथित दूसरी पत्नी लाने के बाद पीड़िता व उसके बच्चों को मार पीट कर घर से भागा दिया है । स्कूल छूट जाने के कारण बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है । साथ पीड़िता दर दर ठोकरे खाने पर मजबूर हो रही है। पीड़िता ने अपने ब्याहिता पति और पत्नी के रूप उसके साथ रह रही रखैल के बिरुध्द नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।