बारिश से गिरे कच्चे मकानों का होगा सर्वे, पात्रों को मुख्यमंत्री आवास और फसल नुकसान पर आपदा राहत दिलाने के निर्देश

बारिश से गिरे कच्चे मकानों का होगा सर्वे, पात्रों को मुख्यमंत्री आवास और फसल नुकसान पर आपदा राहत दिलाने के निर्देश

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ/सीतापुर
गोंदलामऊ ब्लॉक में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई कच्चे मकान ढह गए हैं। इससे कई परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सिधौली विधायक मनीष रावत ने गुरुवार को खंड विकास अधिकारी और ग्राम सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जिन परिवारों के कच्चे मकान गिर गए हैं और उनके पास रहने के लिए छत नहीं है, उनका प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए। इसके बाद सभी पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने गोमती नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का भी तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार आपदा राहत राशि दिलाई जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में खंड विकास अधिकारी शिवजीत कुमार, एडीओ पंचायत हंसराज समेत कई विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान/प्रशासक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें