महमूदाबाद में 31 अगस्त को सवर्ण आर्मी का पैदल मार्च, एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

महमूदाबाद में 31 अगस्त को सवर्ण आर्मी का पैदल मार्च, एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

महमूदाबाद। सवर्ण आर्मी संगठन के प्रदेश सचिव अमित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 अगस्त को महमूदाबाद में संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय जी एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके उपरांत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महोदय को ज्ञापन सौंपकर संगठन की मांगों एवं जनहित से जुड़े विषयों को रखा जाएगा।

प्रदेश सचिव अमित मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें