डीएम की अध्यक्षता वाली ‘DHS’ जांच में दोषी CHO का इसी महीने होगा तबादला, केंद्र पर जल्द तैनात होगा नया जिम्मेदार स्टाफ

डीएम की अध्यक्षता वाली ‘DHS’ जांच में दोषी CHO का इसी महीने होगा तबादला, केंद्र पर जल्द तैनात होगा नया जिम्मेदार स्टाफ

मिश्रिख (सीतापुर)।मिश्रिख ब्लॉक की ऑट ग्राम पंचायत में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बदहाली और वहां अक्सर लटके रहने वाले ताले की खबर का बड़ा असर हुआ है। लगातार बढ़ते दबाव के बाद स्वास्थ्य महकमे ने फोन पर अपनी लापरवाही स्वीकार कर ली है।सीएचसी (CHC) अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने फोन पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, “यह पूरा मामला अब जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता वाली ‘डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी’ (DHS) के अंतर्गत आ चुका है। उच्च स्तरीय जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद दोषी सीएचओ (CHO) के ट्रांसफर की संस्तुति कर दी गई है। इसी चालू महीने के भीतर सीतापुर जिला मुख्यालय स्तर से तबादले की अंतिम कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।”इस आश्वासन के बाद ऑट ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि सिर्फ पुरानी सीएचओ का तबादला करना काफी नहीं है। उनके हटते ही तत्काल प्रभाव से यहाँ किसी जिम्मेदार, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नए चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति की जाए, जो समय पर केंद्र खोले। साथ ही प्राथमिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि गरीबों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें सीतापुर मुख्यालय की अंतिम कार्रवाई पर टिकी हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें