
संग्रामगढ़ पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में विभिन्न अभियोगों से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई की।पुलिस ने कमलेश कुमार पटेल (55) निवासी लाला का पुरवा को संग्रामगढ़ बाजार स्थित गुमटी से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 138 विद्युत अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया था।इसी क्रम में हीरालाल पटेल (65) निवासी बावलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 380/411 तथा 399/401 भादवि से संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर, कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।