अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा प्रकरण में हथिगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो-एन बरामद

अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा प्रकरण में हथिगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो-एन बरामद

कुंडा/प्रतापगढ़। अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद और कर्मचारियों से कथित अभद्रता, धमकी व बैरियर तोड़ने के मामले में थाना हथिगवां पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित दो स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर एक काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के चालकों एवं सवारों द्वारा स्वयं को काफिले में शामिल बताते हुए टोल टैक्स देने से इनकार किया गया था। आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं धमकी दी गई तथा बैरियर तोड़कर कर्मचारी के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद स्कॉर्पियो-एन सवारों द्वारा भी टोल कर्मचारियों से कथित रूप से अभद्रता एवं धमकी देते हुए बिना टोल दिए वाहन निकाल लिए गए।मामले में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 166/2026, धारा 281/109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

दो स्थानों से बरामद हुईं स्कॉर्पियो

वांछित अभियुक्तों एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 13 अगस्त को दो काले रंग की स्कॉर्पियो-एन बरामद कीं।

UP70GQ4834 — बरौंधा अंडरपास के पास परेवानारायणपुर मोड़, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे की सर्विस लेन से।

UP70GV2915 — बिना नंबर प्लेट, थाना फाफामऊ क्षेत्र के रूदापुर मलाक हरहर, जनपद प्रयागराज से।पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों के चेसिस एवं इंजन नंबर का ई-चालान ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें पंजीकरण विवरण सही पाया गया। दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना हथिगवां परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रिन्स तिवारी, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल संग्राम सिंह एवं कांस्टेबल अशेष कुमार शामिल रहे। वाहन बरामदगी में स्वाट टीम प्रतापगढ़ ने भी सहयोग किया।पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी समेत अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें