
आखिरकार प्रेम प्रसंग चढा परवान घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा नीचे
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
कमलापुर/ सीतापुर। थाना कमलापुर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कथित प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर गंज स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और 112 डायल कर दिया और डायल 112 के साथ सूचना मिलते ही कमलापुर थाना प्रभारी ईतुल चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गयी और उन्होंने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला मानने को तैयार नही हुई जिसके बाद उन्होने क्षेत्राधिकारी सिधौली और फायर स्टेशन सीधौली को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व फायर स्टेशन के पुलिस कर्मचारियो ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया जिसके बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनू देवी, पत्नी मनोज,निवासी गांव देवीपुर सुरैंचा,थाना कमलापुर, तीन बच्चों की मां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार,महिला का अजय कुमार निवासी गांव कमोलिया मजरा,ग्राम पंचायत बसंतपुर,थाना कमलापुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था बताया जा रहा कि अजय ड्राइवरी का कार्य करता है मीनू के पति का दोस्त है इसी लिए मनोज के घर पर आना जाना लगा रहता था लोगों का कहना है कि अजय की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने के बाद मीनू नाराज होकर टावर पर चढ़ गई। महिला अपने लगभग तीन वर्षीय सबसे छोटे बच्चे को साथ लेकर टावर के पास पहुंची उसने बच्चे को नीचे सुरक्षित छोड़ दिया और स्वयं टावर पर चढ़ गई घटना की सूचना मिलते ही कमलापुर थाना प्रभारी,भारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी सिधौली मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घंटों तक धैर्यपूर्वक महिला से फोन द्वारा बातचीत कर उसे समझाया अंततः पुलिस के आश्वासन के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बात चीत की जा रही है इस विषय मे जब क्षेत्राधिकारी सिधौली से बात की गई तो उन्होंने बताया की काफी मान मनौवल के बाद निष्कर्ष यह निकला की प्रेम प्रसंग का मामला था प्रेमी अजय कुमार व प्रेमिका मीनू एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है