
रामजनक वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी सकरन का संभाला अतिरिक्त कार्यभार।
विकास मिश्रा संवाददाता नैमिष टुडे
सांडा (सीतापुर)। विकास क्षेत्र सकरन के खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद विकासखंड रेउसा के खंड शिक्षा अधिकारी रामजनक वर्मा को सकरन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शुक्रवार को श्री वर्मा ने विकास संसाधन केंद्र (बीआरसी) सकरन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, मंत्री मो आरिफ, जूनियर संघ अध्यक्ष विनोद कुमार के साथ-साथ शिक्षक सौरभ शुक्ला, सुमित वर्मा, प्रवीण वर्मा, अजल पटेल, दिनेश मिश्रा, मधुकर वर्मा, पतिराम, प्रवीण श्रीवास्तव, चंद्र किरण, अस्मिता यादव, शिव कुमार, सर्वेश कुमार, राजेश कुमार आदि सहित बीआरसी के कर्मचारी मौजूद रहे।