
वन महोत्सव पर छात्रों को बांटे गए आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
महमूदाबाद, सीतापुर
श्री गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम भेथरा माधव में वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के उप जिलाध्यक्ष अतुल चित्रांश तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद सिद्दीकी उपस्थित रहे।
इस दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, अरविंद कुमार यादव, नरेंद्र पाल, नीरज कुमार, हिमांशु वर्मा, वन दरोगा पवन सिंह माली, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत आम भंडारा योजना के तहत विद्यार्थियों को आम के पौधों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में भी पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।