लालगंज-फतेहपुर हाईवे पर गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां,यात्रा होगी आसान

लालगंज-फतेहपुर हाईवे पर गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां,यात्रा होगी आसान

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लालगंज-फतेहपुर हाईवे पर गेंगासो में गंगा पर 25 अप्रैल पर फिर से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी।उम्मीद है कि 25 अप्रैल तक पुल का काम पूरा हो जाएगा।पुल के क्षतिग्रस्त होने से लगभग सात महीने से पूरी तरह से आवागमन बंद था। लगभग दो माह शुरू किए गए पुल मरम्मत के कार्य का काम करीब-करीब पूरा होने वाला है। मरम्मत के बचे 25 फीसदी कार्य को पूरा करने में कार्यदायी संस्था दिन रात जुटी है।

साल 2025 में अगस्त महीने से गेंगासो में गंगा पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया था। पुल की मरम्मत के लिए लगभग तीस करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया।इसमें पुल की वेयरिंग के साथ स्लैब और अन्य मरम्मत का काम शुरू हुआ। शुरुआती दौर में तो पुल मरम्मत का काम काफी धीरे चला,लेकिन बाद में अधिकारियों की फटकार के बाद मरम्मत के कार्य में कार्यदायी संस्था के द्वारा लाई गई तेजी के बाद करीब-करीब मरम्मत का काम पूरा कर लिया। इसमें अभी भी 25 फीसदी तक मरम्मत का काम बाकी है,लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 21 दिन बाद पुल आवागमन शुरू हो जाएगा।

इस पुल के चालू होने से बांदा,फतेहपुर,कौशांबी और कानपुर से फतेहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। अभी तक वाहन बक्सर और डलमऊ होकर जा रहे है। इससे उक्त क्षेत्रों में दिनभर जहां जाम की समस्या बनी रहती है तो वहीं उक्त मार्गो की सड़कें भी पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई।

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ बांदा में मौरंग खदान से ओवरलोड मौरंग और गिट्टी लदे डंपरों के गुजरने से गेंगासो में गंगा पुल समय के पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पहले भी कई साल पहले पुल की मरम्मत किए जाने के लिए आवागमन बंद कर दिया था।पुल से आवागमन बंद किए जाने के बाद लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ता था। इससे लोगों पर इसका अतिरिक्त बोझ भी पड़ता था। इसके साथ ही रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया था।

एनएचआई डिप्टी मैनेजर अुर्जन सिंह ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल तक पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। पुल मरम्मत का काम पूरा हो गया। शेष बचे 25 प्रतिशत कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें