परशुराम शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

परशुराम शोभा यात्रा की तैयारियां तेज, 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सीतापुर
शनिवार को ‘निष्काम सेवा ट्रस्ट’ के कार्यालय में भगवान परशुराम शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि भगवान परशुराम की शोभा यात्रा 18 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु दोपहर 2:00 बजे परशुराम चौक पर एकत्रित होंगे, जहां से शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यतीन्द्र अवस्थी ‘बबलू’ को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए फूलों की होली, विशेष झांकियां और भगवान परशुराम की भव्य झांकी शामिल की जाएंगी। साथ ही बिसवां से शिवानंद जी की टोली, डमरू दल और सांस्कृतिक दल भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर झंडे और बैनर लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
शोभायात्रा परशुराम चौक से प्रारंभ होकर आँख अस्पताल चौराहा, लालबाग चौराहा, गल्ला मंडी, कोतवाली चौराहा और मक्खन होटल होते हुए चर्च रोड सिविल लाइंस से वापस परशुराम चौक पर समाप्त होगी।
ट्रस्ट की ओर से समस्त सनातनी बंधुओं और संस्थाओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने बैनरों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर इसे भव्य और दिव्य बनाने में सहयोग करें।
बैठक में निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित बाजपेयी, संयोजक यतीन्द्र अवस्थी ‘बबलू’, पूर्व गन्ना चेयरमैन विकास चतुर्वेदी, हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण बाजपेयी सहित विश्ववीर गुप्ता, राहुल जायसवाल, आकाश मिश्रा, पारस धवन, कार्तिकेय शुक्ला, संजीव अग्रवाल, समीक्षा तिवारी, चन्दन कटियार और धनंजय शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें