डेलीगेट सम्मेलन एवं शाखा समिति की बैठक

डेलीगेट सम्मेलन एवं शाखा समिति की बैठक

सुल्तानपुर शाखा का डेलीगेट सम्मेलन एवं ब्रांच कौंसिल मीटिंग निहालगढ़ स्टेशन पर सम्पन्न की गई, जिसमे मण्डल मंत्री एवं सहायक महामंत्री कामरेड विभूति मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कामरेड सुधीर तिवारी, सहायक मण्डल मंत्री, कामरेड शुभ्राशु तिवारी एवं सुल्तानपुर शाखा के प्रभारी एवं सहायक मण्डल मंत्री कामरेड रंजन सिंह , एवं लखनऊ वाणिज्य शाखा के शाखा मंत्री कामरेड आनंद मिश्रा, सुल्तानपुर शाखा के पूर्व शाखा मंत्री कामरेड जे ए फारूकी, कामरेड एस सी द्विवेदी, एवं निहालगढ़ के स्टेशन अधीक्षक श्री लखन लाल मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही ।इस सम्मेलन मे सुल्तानपुर शाखा के डेली गेट को सम्बोधित करते हुए मण्डल मंत्रीएवं सहायक महामंत्री कामरेड विभूति मिश्रा ने निर्वाचित होने के उपरांत इस शाखा मे पहली बार सम्बोधित करते हुए यूनियन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी मुद्दों पर चर्चा किया। मण्डल अध्यक्ष कामरेड सुधीर तिवारी ने सबको एक जुट होकर संघर्ष करने को कहा और इस शाखा की भूरी 2 प्रशंसा करते हुए कहा की सुल्तानपुर शाखा पूरे मण्डल मे हर क्षेत्र मे अग्रणी रहने वाली शाखा है और इसकी शान को बनाए रखने को कहा, मण्डल मंत्री एवं मण्डल अध्यक्ष जी द्वारा सभी डेली गेटो को सम्मानित भी किया गया। वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ निहालगढ़ कामरेड पवन कुमार गुप्ता को शाखा उपाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से मनोनीत किया , सभा को काम. नीलम तिवारी संयोजिका,काम आनंद मिश्रा शाखा मंत्री coml, काम फारूकी, काम एस सी द्विवेदी,काम राकेश मणि,काम केशव गुप्ता इत्यादि ने सम्बोधित किया अंत मे अध्यक्ष का. ज्योति स्वरुप श्रीवास्तव द्वारा लखनऊ मण्डल से आये हुए मण्डलीय पदाधिकारियों एवं ब्रांच के सभी साथियो का धन्यवाद अदा करते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की गई। सम्मेलन मे काली प्रसाद यादव, रवि वर्मा,रविन्द्र यादव, राजीव रतन शुक्ला, फागु राम, देओमणि, जगनारायण, रामेश्वर उपाध्याय, यशवंत सिंह, रमेश कुमार, एस के पाण्डेय, आस्मीन बानो, तारीशा बानो, अर्चना पाण्डेय,डेविड मौर्या, सुरेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह,सिकंदर, अखिलेश आर्या, अफ़ज़ल, महेंद्र गुप्ता, कैलाश नाथ, सुनील यादव, मो. हफ़ीज़, संदीप यादव, अनिल पाण्डेय, सर्वेद्र कुमार नितीश कुमार, अमरेंद्र यादव, देवेश गुप्ता,के डी तिवारी,वी के सिंह, राकेश यादव, अजय दूबे, के सी मीणा, अरुण नारायण, हिमांशु चौबे, केदार नाथ सिंह,अब्दुल अहद इत्यादि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें