
कुंडा प्रतापगढ़ , सनातन धर्म की मजबूती के लिए एकता आवश्यक- राजा भइया
पूर्व प्रमुख बबलू सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजा भइया ने कांवड़ियों को दी शुभकामनाएं
कुंडा प्रतापगढ़।खिदिरपुर में पूर्व प्रमुख वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली द्वारा आयोजित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों के विदाई सम्मान समारोह में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया , पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राजा भइया ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का महीना सनातन धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है। राजा भइया ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए हमें एक होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी जातियों को एक होकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में हम सभी एकजुट होकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, लेकिन यह एकता और समर्पण हमेशा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा भगवान के प्रति पूजा पाठ करना चाहिए और सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।राजा भइया ने अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश में अमरनाथ जी के दर्शन करने के लिए लगभग 80-90 हजार सैनिक तैनात रहते हैं। अगर इतनी बड़ी संख्या में सैनिक ना हों तो श्रद्धालु सकुशल दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की एक बड़ी चुनौती है और हमें इसका समाधान निकालने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।राजा भइया ने कांवड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यात्रा मंगलमय हो। भगवान शिव की कृपा से उनकी यात्रा सफल होगी। इस अवसर पर, राजा भइया ने कांवड़ियों को इक्यावन हजार रुपये प्रदान की।
इस अवसर पर, बबलू सिंह बछरौली ने कहा कि राजा भइया की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने राजा भइया को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और कहा कि राजा भइया के प्रयासों से सनातन धर्म की मजबूती में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में सनातन धर्म के मजबूती के लिए एकजुट हो रहे हैं ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, विहार प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, बाबागंज प्रमुख पति राम यश सरोज, प्रधान संजय सिंह बछरौली, सुभम सिंह प्रधान रामापुर, संजय जैसवाल, विजय पांडेय, इंद्रदेव पटेल,लकी सिंह बाघराय,सौरभ मिश्रा, लल्ला तिवारी, रवीन्द्र सिंह जमेठी,बब्बन सिंह कुंडा, प्रांजल त्रिपाठी, सुमित तिवारी, नीतीश पांडेय राज, सहित आदि लोग मौजूद रहे