जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

जौनपुर ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना गया इस दौरान कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

 

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आइजीआरएस के निस्तारण में मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए जियो टैग फोटो लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पत्थर गडडी उखाडने वालों के विरूद्व एफआइआर दर्ज करानें के निर्देश भी दिये गये।

लेखपालों को निष्पक्ष रूप से पैमाइस, अंश निर्धारण करने और आय जाति प्रमाण पत्र में सही रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिये गए। भूमिधरो की मृत्यु के उपरान्त पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय के भीतर वरासत दर्ज अराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश दिए गये कि किसान दुर्घटना में पात्र लाभार्थियों को स-समय लाभ दिलाया जाए तथा मृत्य प्रमाण पत्र से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र लम्बित न रहे।

इस दौरान विस्तार से लेखपाल के दायित्वों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कहा गया कि भूलेख नियमावली के अनुसार लेखपालों की पाक्षिक डायरी भरी जाए और डायरी के अवलोकन के उपरान्त ही वेतन आहरित किया जाए। गर्मी के दृष्टिगत सरकारी भवनों, विद्यालयों आदि में पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनपद के जलाशयों को भरने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने निर्दशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय के माध्यम से विवादों का निस्तारण किया जाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें