जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दर्शन कर वाराणसी से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

जौनपुर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज सुबह 2 भीषण सड़क हादसे हो गए। हादसे में 9 दर्शनार्थियों की मौत हो गई। जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जनपद के बदलापुर थाना थानांतर्गत सरोखनपुर गांव के पास आज सुबह तकरीबन 5 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें 2 अलग-अलग दुर्घटना में अयोध्या जा रही गाड़ियां दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके चलते 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही DM-SSP समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आपको बता दें कि महाकुंभ स्नान के बाद 2 वाहन जौनपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गये। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झारखंड की टाटा सूमो श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी से अयोध्या की ओर जा रही थी। टाटा सूमो गुरूवार सुबह जैसे ही सरोखनपुर पहुंची तो उसकी एक वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे सूमो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूमो में एक बच्चा, एक पुरुष और 3 महिला समेत कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। सूमो में सवार सभी लोग झारखंड के रहने वाले थे। इस हादसे के आधे घंटे बाद घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई। जिससे बस चालक समेत 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार लगभग 35 लोग घायल हो गए।

बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में करीब 42 लोग सवार थे। इनमें से 2 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में आज होगा ‘रेखा गुप्ता’ का राजतिलक, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें