विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली कस्बे में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक आहुत की गई। बेठक की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष अनुज उपाध्याय ने की। बैठक में संगठन पर चर्चा की गई वहीं समाज से कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया गया। बच्चों की शिक्षा पर भी बल दिया गया। सभी विप्र बंधुआ ने कुरुतियो को मिटाने का संकल्प लिया।
जिला संगठन ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के युवा नेता पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहां मौजूद सभी बंधुओ ने इसका एक राय से स्वागत किया। चंद्र प्रकाश शर्मा का समाज के बांधों की ओर से माल्यार्पण एवं साफा बांधकर सम्मान किया। बैठक में मुख्य रूप से जिल से आए मनीष शर्मा, महश शर्मा, संजय शर्मा, सुभाष उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद पाठक, जितेंद्र शर्मा, हीरो लवानिया, लाकंद्र मुदल, दाऊ दयाल शर्मा, प्रदीप लवानिया, देवेंद्र शर्मा, भवनू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।