
प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी
नमो ऐप के जरिए हर घर दस्तक देगी भाजपा
भाजपा सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए करती है राजनीति,डॉ धर्मेंद्र सिंह
25 दिसंबर को बूथ स्तर पर अटल जी की स्मृति में मनेगा सुशासन दिवस,भानु महाजन
विष्णु सिकरवार
आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिए नए मतदाताओं से लेकर मोदी योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने की तैयारी शुरू की है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में नमो ऐप कार्यशाला का आयोजन महाजन भवन जयपुर हाउस पर किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा के प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, भानु महाजन, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व राज्य मंत्री डॉ जीएस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नमो ऐप को लेकर आयोजित कार्यशाला में एप के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारीयों पर मंथन हुआ। कार्यशाला में महानगर पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पाषर्द, विधानसभा विस्तारक मंडल प्रभारी मंडल संयोजक नमो एप संयोजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें नमो ऐप का प्रस्तुतीकरण हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में महानगर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति करती है सत्ता के लिए नहीं। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एससी एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं, वर्ष भर कार्यकर्ता और जनता के बीच में रहकर सेवा के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुशासन दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडल स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक नमो ऐप के जरिए मतदाताओं से संपर्क के साथ उसकी उपयोगिता पर चर्चा करें।
चलेगा माइक्रो डोनेशन अभियान
भाजपा नमो ऐप के जरिए माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाएगी। इसमें लोगों से स्वेच्छा से पार्टी कोष में कोई राशि दान कराई जाएगी। इसके अलावा 100 दिवसीय चैलेंज अभियान चलाया जाएगा। इसमें सफल रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने के साथ पार्टी में विशेष मान्यता भी दी जाएगी। नमो ऐप के जरिए बेहतरीन कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
नए मतदाताओं से साधेंगे संपर्क एवं समन्वय
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा महानगर के प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा हाल ही में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से उत्तर प्रदेश में अच्छा माहौल बना है। इसे बनाए रखते हुए चुनावी तैयारी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी हैं। उन्होंने वोटर चेतना अभियान के तहत नए मतदाताओं से संपर्क एवं समन्वय कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया।
भाजपा महानगर द्वारा आयोजित नमो ऐप कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामबाबू हरित, टीएन अग्रवाल, डॉ यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, कपिल नारायण मिश्रा, मनोज गर्ग, मनोज राजोरा, सुनील करमचंदानी, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, हेमंत भोजवानी, राजकुमार गुप्ता, नवीन गौतम, अभिषेक गुप्ता, ललित गौतम, बॉबी लाले, प्रेम सिंह धाकड़, सहित भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, नमो ऐप संयोजक, विधानसभा विस्तारक सहित पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।