
Delhi: कुछ राज्यों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान आएगा। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस हिसाब से अगले छह दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सौराष्ट्र, कच्छ, साउथवेस्ट राजस्थान, कोंकण और विदर्भ में 37-38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, गोवा, आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा, सौराष्ट्र, कच्छ और कोंकण में हीटवेव की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम गति की बारिश भी हुई।