
गौ सेवा के लिए जागरूकता के संदेश देने के लिए निकली जा रही यात्रा
बाबा जी की यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत
आगरा। जगद्गुरू श्री श्री संतोषी बाबाजी की माँ को गोद लेना है यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है जो चार मार्च को आगरा पहुंची। देश में गौ माता के लिए बढ़ते दुर्व्यवहार को अंकित कर बेसहारा गौ माता को चारा और आश्रय दिलाने के संकल्प के साथ जगतगुरु श्री श्री संतोषी बाबा जी द्वारा संपूर्ण भारत की यात्रा की जा रही है। समाज में गौवंश के संरक्षण हेतु यह एक अनुठी पहल की जा रही है।
यह यात्रा प्रथम चरण में हरियाणा से शुरू होकर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश होते हुए आगरा पहुंची।
गौवंश के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना इस यात्रा का एक अहम उद्देश्य है।
आगरा में अनिल जादौन के नेतृत्व में डॉ मनोज राजपूत, करन सक्सेना,हितेंद्र पालीवाल,जितेन्द्र रावत,धर्मवीर सिंह,मनोज बघेल, अनीस राजपूत और अन्य गौ भक्तों ने मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कालिका गौशाला आवास विकास कालोनी में गौमाता का आशीर्वाद लिया और इस यात्रा के उद्देश्य को लेकर भक्तों से चर्चा की गई। सभी भक्तों पर गौमाता की असीम कृपा बनी रहे इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया।