
अन्नदाताओं की कीटनाशक दवाओं से हजारों बीघा आलू की फसल बर्बाद,किसानों में रोष
आगरा। अन्नदाताओं की कीटनाशक दवाओं से हजारों बीघा आलू की फसल बर्बाद हो गई। दवा के प्रभाव से आलू की पैदावर में भारी नुकसान हुआ है.जांच करने पहुंचे कर्मचारियों को किसानों ने बंधक बना लिया और मुआजवे की मांग की।
जानकारी के अनुसार आगरा के शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र में आलू किसानों का कीटनाशक दवाओं से भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई। दरअसल, किसानों ने त्रिवेणी ब्रांड की रेंगा दवाई आलू की फसल की बुबाई के समय अपने खेतों में डाली थी। दाव किया गया था कि इससे आलू की अच्छी पैदावार होगी। मगर फसल उगने के बाद जब किसान ने दो-चार पौधे उखाड़े तो जड़ों में आलू बैठा ही नहीं है और जो बैठे हैं वह भी अच्छी स्थिति में नहीं है. इससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया है।
किसानों ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी से की जांच करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों ने जब बर्बाद फसल को देखा तो वह कुछ बोल नहीं सके। गुस्साए किसानों ने कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और बर्बाद फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार शमशाबाद ब्लॉक में करीब दो दर्जन से अधिक किसानों के आलू की फसल इस बार बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि दो वर्षों से किसान परेशान चल रहे है इसबार कीटनाशक दवाओं से फसलों को बर्बाद कर दिया।