ताज प्रेस क्लब में पत्रकारों ने परिवार सहित की स्व-गणना, आमजन को करेंगे जागरूक

ताज प्रेस क्लब में पत्रकारों ने परिवार सहित की स्व-गणना, आमजन को करेंगे जागरूक

जनगणना-2027 के मीडिया-डे पर जिला प्रशासन ने दी जानकारी, पत्रकारों ने पोर्टल पर दर्ज किया परिवार का विवरण

 

आगरा। जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को ताज प्रेस क्लब में जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया-डे एवं स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने परिजनों सहित आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन विवरण दर्ज कर स्व-गणना पूरी की तथा आमजन को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।
मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई और आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया। संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने पत्रकारों से आमजन को जागरूक करने की अपील की। साथ ही बताया कि जनगणना में दी गई व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं।
ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय अभियान में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकार स्वयं स्व-गणना कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
ये पत्रकार रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ लिपिक तुषार, सहायक चंदन, ताज प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान, सचिव पीयूष शर्मा, अनिल राना, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायन शर्मा, फरहान खान, वीरेंद्र इमल, शीतल सिंह माया, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार, धीरेंद्र सिंह मलिक, हेमेंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र गोस्वामी, विनीत दुबे, शिव चौहान, दीक्षांत तिवारी, फईम खान, जगत नारायन चौहान, डॉ. गौरव प्रताप, सुशील भारद्वाज, कुनाल जैन, हेमंत खंडेलवाल, विकास बंसल, कपिल अग्रवाल, संदीप कुमार, सोनू यादव, मनीष श्रीवास्तव, फैजान खान एवं जगन्नाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्र एवं कार्यकारिणी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर का आभार व्यक्त किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें