खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने संभाला सकरन का कार्यभार शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार और शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता

खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने संभाला सकरन का कार्यभार

शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार और शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता

विकास मिश्रा/ नैमिष टुडे संवाददाता

सकरन/सीतापुर। विकास खंड सकरन की नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विभा सचान ने शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, महामंत्री मोहम्मद आरिफ, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष पतिराम, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित शिक्षक कृष्णकांत, शारदा प्रसाद, दिनेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, संजय चित्रांश, मधुकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें