
अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी स्मृति पार्क व प्रतिमा का हुआ भव्य लोकार्पण
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
कमलापुर /सीतापुर विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत भिठौली विधानसभा बिसवां में शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी स्मृति पार्क और वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण एवं अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। आये हुए मुख्य अतिथियों के द्वारा पार्क व प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुचें प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश व मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत,उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश वर्मा एवं बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने संयुक्त रूप से स्मृति पार्क और वीरांगना ऊदा देवी पासी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा में वीरांगना के ओजस्वी व शौर्यपूर्ण स्वरूप के साथ-साथ पार्क के आकर्षक प्रवेश द्वार और फूलों की सजावट ने समारोह की शोभा बढ़ाई।इस मौके पर कसमंडा ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी,गन्ना समिति कमलापुर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि सिंह,खंड विकास अधिकारी कसमंडा राकेश कुमार श्रीवास्तव,प्रधान संघ अध्यक्ष कसमंडा संतोष भार्गव, प्रधान भिठौली विमल भार्गव,रमेश भार्गव,प्रधान रोहित मिश्रा,प्रधान रंजीत वर्मा,सुशील कुमार,संदीप कुमार,छेत्र पंचायत सदस्य लाल विक्रम सिंह,प्रधान विनोद मौर्य, डॉ सुशील बाजपेई, मनोज राजवंशी,रोहित पांडेय सहित भारी संख्या में प्रधानगण, माताएं-बहनें व स्थानीय लोग मौजूद रहे।मंच संचालन की जिम्मेदारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमर बाजपेयी के कंधो पर रही कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित पासी समाज के गणमान्य एवं सम्मानित जनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।छेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने वीरांगना ऊदा देवी पासी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बलिदान और साहस समाज के लिए प्रेरणादायी है यह स्मृति पार्क और प्रतिमा क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देगी।क्षेत्र में हर्ष व उत्साह का माहौल नवनिर्मित स्मृति पार्क और वीरांगना उदा देवी पासी की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों व बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और प्रधान विमल भार्गव ने बताया कि यह स्थल स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र बन गया है।