बिसवाँ में कांग्रेस सह प्रभारी अब्दुल हन्नान का हुआ भव्य स्वागत, किया नगर भ्रमण

बिसवाँ में कांग्रेस सह प्रभारी अब्दुल हन्नान का हुआ भव्य स्वागत, किया नगर भ्रमण

नैमिष टुडे संवाददाता

 

बिसवाँ (सीतापुर)। 149 बिसवाँ विधानसभा में आज कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी माननीय अब्दुल हन्नान जी का भव्य स्वागत किया गया।

दोपहर लगभग 12 बजे अब्दुल हन्नान जी प्यारेलाल धर्मकाँटा, डॉक्टर गंज, बेलझरिया पर पहुँचे, जहाँ सीतापुर-बिसवाँ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के तुरंत बाद सह प्रभारी जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बिसवाँ नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “राकेश वर्मा जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के जमकर नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल कांग्रेसमय हो गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें