पहली बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि तिवारी का हुआ जोरदार स्वागस्वागत

पहली बैठक में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि तिवारी का हुआ जोरदार स्वागस्वागत


किसानों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देगा किसान मोर्चा

नैमिष टुडे संवाददाता
सीतापुर। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को किसान मोर्चा की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावों की रणनीति और किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पदाधिकारियों ने भी रवि तिवारी का फूल-मालाओं और बुके देकर उनका स्वागत किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि तिवारी ने संगठन विस्तार की चर्चा के साथ ही विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और संगठनात्मक प्रवास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। रवि तिवारी ने पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खाद, बीज समेत कृषि से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की जिम्मेदारी है। यदि संबंधित स्तर पर समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो अधिकारियों से मुलाकात कर किसानों को शत-प्रतिशत राहत दिलाई जाएगी।
इस मौके पर महामंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, अनुज शुक्ला, संदीप यादव,जिला उपाध्यक्ष करमवीर सिंह, शरद सिंह चौहान, मुकेश पांडेय, आलोक सिंह, सौरभ सिंह, जिला मंत्री रामनिवास भार्गव, अखंड प्रताप सिंह , आदर्श पाण्डेय, अनुज सिंह समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें