भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे

 

कमलापुर । विकासखंड कसमंडा के ग्राम नवागांव स्थित बाबा लाल दास आश्रम में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ, अष्टादश एवं विराट संत सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर आज वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आश्रम परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।कलश यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर नवागांव -लालपुर घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरकर उसे श्रद्धापूर्वक यज्ञ स्थल तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में भक्ति, आस्था एवं धर्ममय वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर आचार्य संदीप मिश्रा जी ने कलश यात्रा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में कलश को सुख, समृद्धि, पवित्रता एवं मंगल का प्रतीक माना गया है। कलश यात्रा के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, धार्मिक चेतना एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार होता है। यह आयोजन समाज को धर्म, संस्कार एवं एकता के सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री नारायण दास जी महाराज महंत, पहला आश्रम एवं अध्यक्ष, 84 कोसी परिक्रमा,स्वामी विमलानंद सरस्वती जी महाराज नैमिष धाम, महंत सरोज दास जी, आचार्य रामचंद्र मिश्रा जी, ब्रजकिशोर दास जी महाराज, पिंटू दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर यज्ञ समिति के पदाधिकारी, यजमान राजेश कुमार सिंह, जनक कुमारी सिंह प्रधान, शेर बहादुर सिंह, उमेश पाल सिंह,महेश सिंह,विनोद कुमार सिंह, नैमिष सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, अमरेश सिंह, बबलू सिंह क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें