जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ से चरमराई व्यवस्था, पर्ची से जांच तक लंबी कतारें

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ से चरमराई व्यवस्था, पर्ची से जांच तक लंबी कतारें

नैमिष टुडे ब्यूरो
अम्बेडकरनगर। अवकाश के बाद बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब में लंबी कतारें लगी रहीं। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया।

अस्पताल में बुधवार को कुल 1,094 मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे। इमरजेंसी में 32 मरीज भर्ती थे, जबकि विभिन्न वार्डों में 150 से अधिक मरीज भर्ती बताए गए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि दो दिन के अंतराल के बाद ओपीडी खुलने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी। नए मरीजों के साथ पुरानी पर्ची वाले मरीज भी इलाज कराने पहुंचे, जिससे अस्पताल में भीड़ बढ़ गई।

भीड़ के चलते मरीजों और तीमारदारों को पर्ची बनवाने से लेकर जांच और दवा लेने तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति ने अस्पताल में मरीजों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने की जरूरत को फिर सामने ला दिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें