लोकतंत्र सेनानियों को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

लोकतंत्र सेनानियों को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

मिश्रित सीतापुर । तहसील मिश्रित क्षेत्र में मंगलवार को दो लोकतंत्र सेनानियों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अर्थाना गांव निवासी 83 वर्षीय श्रीराम मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, जबकि अरसेनी गांव निवासी 86 वर्षीय रूप किशोर मिश्रा ने भी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। दोनो सेनानियों की एक दी दिन मौत होने के कारण दोनों सेनानियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।श्रीराम मिश्रा और रूप किशोर मिश्रा लोकतंत्र की रक्षा में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। रूप किशोर मिश्रा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। धार्मिक ग्रंथों, विशेषकर रामचरितमानस में उनकी गहरी रुचि थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह लोगों को गलत रास्ता छोड़कर सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। श्रीराम मिश्रा उनके रिश्तेदार थे।
दोनों के निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। परिजनों के अनुसार, श्रीराम मिश्रा का अंतिम संस्कार कनौज स्थित महेंदीघाट पर किया जाएगा।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि रूप किशोर मिश्रा की अंतिम यात्रा के दौरान मिश्रिख तहसीलदार शरदेंदु सिंह, उपजिलाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता, लेखपाल मिलन भार्गव, राजस्व विभाग की टीम तथा कुतुबनगर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, महोली मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, ग्राम प्रधान पंकज शुक्ला सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों लोकतंत्र सेनानियों के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें