समाजसेवी भवानी प्रसाद शुक्ल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

समाजसेवी भवानी प्रसाद शुक्ल की प्रतिमा का हुआ अनावरण

सुंदरकांड पाठ के बाद मुख्य अतिथि संजय शुक्ल ने मूर्ति का किया अनावरण

लालगंज, लालगंज । धौरहरा हंडौर स्थित भवानी नगर में सोमवार को स्व. पं. भवानी प्रसाद शुक्ल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मूर्ति के अनावरण से पूर्व सुंदरकांड पाठ किया गया । इसके बाद मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय शुक्ल ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि स्व. भवानी प्रसाद शुक्ल समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। वह क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को समझते हुए यथासंभव उनकी मदद करते थे। उनके सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने जीवन को बहुत ही संघर्षो के साथ जिया। और अपने पुत्र डा. दिवाकर प्रसाद शुक्ल को जीवन जीने की कला शिखाई एवं पौत्र डॉ अभय शुक्ल व निर्भय शुक्ल को मार्गदर्शन दिया अपने जीवन में सच्चाई और संघर्षो के साथ जीवन जीना सच्चा पुरुषार्थ बताया।प्रापौत्र देव शुक्ल की आँखों में प्रतिमा को देखकर आँशु छलक पड़े।उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को समाजसेवा और परोपकार की प्रेरणा देती रहेगी। इस मौके पर इन्द्रनारायण पाण्डेय, सुरेश शर्मा, राजेश मिश्र, राज विद्रोही, मंडन मिश्र, निक्की तिवारी,मतीन अहमद, रज्जाक, खेलवान रजक, रामदुलारे शर्मा, रामदास सरोज,बच्चू रजक, पुन्नू कोरी, समस्त कनैल परिवार, डॉ. कलाम आधारशिला एकेडमी स्कूल के सभी शिक्षक व समाज के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें