शारदीय नवरात्र एवं ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के अंतर्गत नैमिषारण्य में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का फीता काटकर किये उद्घाटन 

सीतापुर
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ जोन, लखनऊ महोदय द्वारा जनपद सीतापुर के कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा
शारदीय नवरात्र एवं ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के अंतर्गत नैमिषारण्य में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का फीता काटकर किये उद्घाटन

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ श्री प्रवीण कुमार महोदय द्वारा जनपद सीतापुर के कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपदीय पुलिस को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के प्रति जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

महोदय द्वारा थाना नैमिषारण्य क्षेत्र अंतर्गत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल नैमिषारण्य का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा निम्नलिखित प्रमुख स्थलों एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:-
1. मां ललिता देवी मंदिर दर्शन एवं भ्रमण:- महोदय द्वारा मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया एवं मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

2. CCTV कंट्रोल रूम व सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग:- तीर्थस्थल की सुरक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं कवरेज को बारीकी से चेक किया गया। अधिकारियों को 24×7 प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

3. मिशन शक्ति केंद्र का भव्य उद्घाटन:- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं त्वरित सहायता हेतु नैमिषारण्य क्षेत्र में नव-स्थापित “मिशन शक्ति केंद्र” का महोदय द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया।

4. चक्रतीर्थ एवं कालीपीठ मंदिर निरीक्षण:- पवित्र चक्रतीर्थ एवं कालीपीठ मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, जल-पुलिस व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए रूट डायवर्जन व बैरिकेडिंग का जायजा लिया।

5. नैमिषारण्य पुलिस गेस्ट हाउस निरीक्षण:- महोदय द्वारा नैमिषारण्य पुलिस गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का अवलोकन किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि नैमिषारण्य आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सदैव सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री विशाल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय ब्रजेश कुमार तथा थानाध्यक्ष नैमिषारण्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें