
PDA के नारे पर सवाल, कथित सपा नेता के ऑडियो से सियासी घमासान
दलित और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप, SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज
कुंडा/प्रतापगढ़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव जहां PDA के जरिए सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहे हैं, वहीं पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा एक कथित ऑडियो सियासी सवाल खड़े कर रहा है। ऑडियो में दलित और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।ऑडियो हुआ सोसल मीडिया पर वायरल।
नवाबगंज पुलिस ने संग्रामपुर निवासी दिलीप यादव उर्फ भोले के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कथित ऑडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण, पासी, पटेल और दलित समाज के लोगों में नाराजगी बताई जा रही है।
मामले ने सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक दलों के नारों की वास्तविकता को लेकर बहस छेड़ दी है। विवेचना कुंडा सीओ को सौंपी गयी है, अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और आरोपों की पुष्टि पर टिकी हैं।