राहुल मिश्रा मौत मामला: शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

राहुल मिश्रा मौत मामला: शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर दिया जोर

कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेढ़ी गांव निवासी राहुल मिश्रा की मौत के मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठी है। रविवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता राज विद्रोही, प्रदेश सचिव विनोद मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख मंडन मिश्रा, संगठन मंत्री विनय मिश्रा, सह संगठन मंत्री शुभम दुबे और युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नंदन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली।संगठन ने मांग की कि पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करे और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता या मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए।उल्लेखनीय है कि राहुल मिश्रा के पिता संतोष कुमार मिश्र ने पैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर संगठन ने अपनी बात रखी।इस मौके पर तनुज पांडेय, प्रशांत तिवारी, बबलू मिश्रा, कार्तिकेय त्रिपाठी और योगेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें