संकुल भवन पर अवैध कब्जे का आरोप, दूध डेयरी व चूनी-चोकर की दुकान संचालित करने की शिकायत

संकुल भवन पर अवैध कब्जे का आरोप, दूध डेयरी व चूनी-चोकर की दुकान संचालित करने की शिकायत

मिश्रित-सीतापुर। विकासखंड गोंदलामाऊ की ग्राम पंचायत रौसिंहपुर में सरकारी संकुल भवन पर अवैध कब्जे का मांमला सामने आया है। गांव निवासी राम नरेश पुत्र सुंदरलाल और महेश प्रसाद पुत्र नत्था ने थाना समांधान दिवस अधिकारी / जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है । कि गांव के ही निवासी प्रशांत तिवारी पुत्र अशोक तिवारी ने संकुल भवन पर कथित रूप से कब्जा कर रखा है। भवन में दूध डेयरी तथा चूनी-चोकर की दुकान संचालित की जा रही है । जिससे सरकारी भवन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के विपरीत हो रहा है।पीड़ितों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने, संकुल भवन को कथित कब्जे से मुक्त कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें