खलिहान की जमीन से छप्पर हटाने पर विवाद, प्रधान प्रशासक समेत दोनों पक्षों ने दी तहरीर

खलिहान की जमीन से छप्पर हटाने पर विवाद, प्रधान प्रशासक समेत दोनों पक्षों ने दी तहरीर

जेसीबी से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने बढ़ा विवाद, कार्रवाई बीच में छोड़कर लौटी टीम

कुंडा/प्रतापगढ़। ग्राम सभा की खलिहान की भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने के दौरान गुजवर गांव में विवाद हो गया। ग्राम प्रधान प्रशासक मोहम्मद सरवर और शिकायतकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मामला गरमा गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गुजवर गांव में ग्राम सभा की खलिहान की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर छप्पर रखा गया था। शिकायत के बाद लेखपाल अनुज पटेल और कानूनगो लालता प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से छप्पर हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रशासक मोहम्मद सरवर भी मौके पर पहुंच गए।आरोप है कि मोहम्मद सरवर ने जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता मोहम्मद दानिश और जुल्फेकार उर्फ लड्डू ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद राजस्व टीम जेसीबी सहित वापस लौट गई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधूरी रह गई।घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार के मुताबिक, दोनों पक्षों से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें