
मारपीट में तीन लोग घायल
कुंडा प्रतापगढ़।हथिगवां थाना क्षेत्र के
भुलसा गांव निवासी नदीम अहमद की 30 वर्षीय पत्नी निसात फात्मा को पड़ोसियों ने रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलाम चिस्ती का पुरवा गांव निवासी लहरी के 32 वर्षीय बेटी बटल्ली को कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। भैरव बक्श का पुरवा जमेठी गांव निवासी मंगरे लाल के 45 वर्षीय बेटे अनिल पटेल को परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।