
कच्ची दीवार गिरने से 55 वर्ष वृद्ध की मौत
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
थाना संदना क्षेत्र के ग्राम गोरिया में दीवार गिरने से 55 वर्ष वृद्ध की मौत ,
प्राप्त सूचना के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को सूचनाकर्ता शशिकांत पुत्र प्यारेलाल ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पिता प्यारेलाल पुत्र चेतराम, उम्र करीब 55 वर्ष की अपने ही घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। दीवार गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है । मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।