
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, सपा नेताओं समेत 21 अज्ञात पर मुकदमा
नैमिष टुडे /सवाददाता
प्रतापगढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सपा नेता राम खिलावन यादव, चंद्रशेखर पाल, जावेद अख्तर और संदीप यादव समेत 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुतला दहन किए जाने को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने नामजद नेताओं के साथ ही अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया है।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।