
अमड़ी टोल प्लाजा पर वडनगर से पहुंची कलश यात्रा का भव्य स्वागत
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल पासवान दुसाध समेत भाजपा नेताओं ने की पुष्पवर्षा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
नैमिष टुडे ब्यूरो/ अम्बेडकरनगर
गुजरात के वडनगर से निकली कलश यात्रा का आलापुर क्षेत्र के कटका थाना अंतर्गत अमड़ी टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के पहुंचते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत के लिए जुट गए। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करने के साथ ही माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल पासवान दुसाध और वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सिंह पासवान दुसाध ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए और माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने स्वागत के लिए पहुंचे लोगों का आभार जताया।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव, किसान मोर्चा जिला सह संयोजक श्याम नाथ शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय, राम समुझ तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं अधिवक्ता प्रेमलता भारती और ज्योति प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री अंकित दूबे, जहांगीरगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, टिक्कन पासवान दुसाध, रमेश चंद्र पासवान, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सगेलु राम कनौजिया, मंडल महामंत्री विक्रमादित्य यादव और पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कलश यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। अमड़ी टोल प्लाजा पर कुछ देर चले स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना हो गई। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के सफल और मंगलमय आयोजन की कामना की।