संदना पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

संदना पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
संदना थाना पुलिस ने हत्या के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना संदना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या – 203/2026, धारा 103(1), 238(a),और 3(5) BNS के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त राजेश उर्फ राजकुमार पासी पुत्र मैकू को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ग्राम नईगढ़ी, थाना संदना, जनपद सीतापुर का निवासी है।

थाना संदना पुलिस ने दिनांक 01/10/2026 को गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें