इंटर कॉलेज परिसर से हाईमास्ट सोलर लाइट चोरी, प्रबंधक ने दी तहरीर

इंटर कॉलेज परिसर से हाईमास्ट सोलर लाइट चोरी, प्रबंधक ने दी तहरीर

कुंडा/प्रतापगढ़। हरिराज इंटर कॉलेज पूरे झाऊं के निर्माणाधीन नवीन परिसर से विधायक निधि से लगाई गई हाईमास्ट सोलर लाइट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना 14-15 सितंबर की रात की बताई जा रही है।कॉलेज प्रबंधक हरिश्चंद्र पुत्र बेनी माधव पटेल निवासी पूरे झाऊं ने थाना महेशगंज में तहरीर देकर बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार सुबह 15 सितंबर को हुई। परिसर में पहुंचने पर हाईमास्ट सोलर लाइट गायब मिली।प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें