पत्रकारों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए पेजा सरकार से राज्य प्रेस आयोग गठन कर न्याय दिलाने की उठाई मांग-कुशवाहा

पत्रकारों को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए पेजा सरकार से राज्य प्रेस आयोग गठन कर न्याय दिलाने की उठाई मांग-कुशवाहा

लखनऊ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ मंडल के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को 101 पत्रकारों को अटल अवार्ड से सभागार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा विधानसभा मार्ग लखनऊमें आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा वर्तमान सरकार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पत्रकारों के उत्पीड़न के प्रति गंभीर नहीं है और वह खाकी और खादी के दबाव में पत्रकारों पर फर्जी का दवा करके जेल भेजा जा रहा है जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा श्री कुशवाहा ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि पत्रकारों के मौलिक अधिकार एवं उत्पीड़न शोषण रोकने के लिए राज्य प्रेस आयोग का गठन करने के उपरांत उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों से एक-एक पत्रकार को आयोग का सदस्य एवं अध्यक्ष बनाकर पत्रकारों का उत्पीड़न एवं शोषण रोकना चाहिए

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा बड़ा दुर्भाग्य है कि आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव एवं निदेशक के पास पत्रकारों की समस्याओं का सुनने का समय नहीं है उपरोक्त स्थिति में निर्भीक एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष पत्रकारिता करना पत्रकार के लिए कड़ी चुनौती बन गया है जिसके अंतर्गत कई पत्रकार मौत की नींद सुला दिए गए हैं और कई जेल काट रहे हैं कई को धमकी मिल रही है परंतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए कि पत्रकारों के मौलिक अधिकार का हनन कैसे रोका जाए

श्री कुशवाहा ने सरकार के मुख्यमंत्री से मांग उठाई कि वह अतिशीघ्र पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए राज्य स्तर पर पत्रकारों को बुलाकर सूचना विभाग के प्रमुख सचिव एवं सूचना निदेशक की उपस्थिति में चर्चा कराई जाए और पत्रकार सुरक्षा कानून के अंतर्गत संगठन के प्रमुख मांगों के प्रस्ताव पर चर्चा हो और उसका निस्तारण किया जाए तभी पत्रकारों का उत्पीड़न का निस्तारण संभव है

राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहा पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को सरकार शीघ्र लागू करें जिससे पत्रकार अपने को जो असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इससे बचा जा सके उन्होंने वादा किया किस संगठन के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलकर के न्याय दिलाने का कार्य करूंगा

प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा संगठन को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में आयोजन के माध्यम से पत्रकारों को जागृति कर एक मंच पर लाकर सरकार से न्याय दिलाने का वादा किया
उपरोक्त आयोजन को आर पी ,एस के पांडेय, राजेश कुमार गुप्ता , विमल कुमार शाक्य, आरबी सिंह ,संबोधित किया
प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी एवं प्रदेश मुख्य के प्रभारी राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों को अटल अवार्ड एवं सम्मान पत्र वह अंग वस्त्र से सम्मानित किया इसके पूर्व संस्थापक गिरीश कुशवाहा द्वारा मचासिन। अतिथियों को अंग वस्त्र एवं अटल अवार्ड, पगड़ी, बुके देकर सम्मानित
किया गया

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें